हम किसानों को 3000 का यूरिया 300 रुपये में, 5000 का डीएपी 1350 रुपये में देते हैं, लाल किले से बोले पीएम मोदी

PM Modi Red Fort Speech: पीएम मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बड़े सपने और ऊंचे संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों को सस्ती यूरिया-डीएपी, आत्मनिर्भरता और वैश्विक चुनौतियों से निपटने पर जोर दिया।

PM Modi Red Fort Speech : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य तय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी देश अपने सपनों, संकल्पों और सामर्थ्य के दम पर ही महान बनता है। पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत छोटे सपनों के साथ आगे नहीं बढ़ सकता। देश को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी ताकत से काम करना होगा। उन्होंने अपने भाषण में किसानों, आत्मनिर्भरता, वैश्वीकरण और देश की आर्थिक क्षमता समेत कई अहम मुद्दों पर बात की।

PM Modi, Independence Day 2026, 80th Independence Day, Red Fort Speech, Farmers, Urea Subsidy, DAP Fertilizer, Fertilizer Prices, Atmanirbhar Bharat

पीएम मोदी ने बताया कितने में मिल रहा यूरिया और डीएपी खाद

अब बड़े सपने और ऊंचे संकल्प जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बड़े सपने सिर्फ भविष्य की दिशा तय नहीं करते, बल्कि सोच का दायरा भी बढ़ाते हैं। उन्होंने देशवासियों से कहा कि भारत को अब बड़े लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना होगा। उनके मुताबिक, देश की बढ़ती क्षमता और युवाओं की ताकत को देखते हुए भारत के संकल्प भी उतने ही बड़े होने चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र तभी महान बनता है, जब उसके नागरिक बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए मिलकर प्रयास करते हैं।

End of Feed