PM Kisan Yojana 13th Installment Date:पीएम किसान की इस दिन आ सकती है किस्त, कर लें तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 06:12 PM IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Kist/Installment Payment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 24 फरवरी 2019 को लांच की गई थी। और इसके 24 फरवरी को चार साल पूरे हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने 12वीं किस्त 17 अक्टूबर 2022 को जारी की थी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment/Kist Payment Date:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) योजना के तहत 13वीं किस्‍त जल्द जारी हो सकती है। सरकार इसके तहत फरवरी या मार्च के पहले हफ्ते में अगली किस्त जारी कर सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 24 फरवरी 2019 को लांच की गई थी। और इसके 24 फरवरी को चार साल पूरे हो रहे हैं। इसके तहत सरकार किसानों को साल में 3 बार 2000 रुपये उनके खाते में देती है। अभी तक 12 किस्त जारी की जा चुकी है।

PM KISAN INSTALLMENTS

पीएम किसान की इस दिन आ सकती है अगली किस्त

11 करोड़ से ज्यादा किसान जुड़े

केंद्र सरकार ने 12वीं किस्त 17 अक्टूबर 2022 को जारी की थी। जिसके तहत 10.45 करोड़ किसानों के खाते में जमा किए गए थे। इस बार 24 फरवरी को योजना के 4 साल पूरे होने और 8 मार्च को होली होने की वजह से इस बात की संभावना है कि सरकार 13 वीं किस्त बचे दिनों में कभी भी जारी कर सकती है। हालांकि अभी तक सरकार के तरफ से 13 वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

End of Feed