PM KISAN: इंतजार खत्म, प्रधानमंत्री आज जारी करेंगे PM किसान की 13वीं किस्त

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 27, 2023, 08:45 AM IST

PM Kisan Samman Nidhi 13 installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) की 13वीं किस्त के पैसे जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया गया है। लाभार्थियों की लिस्ट मेंं आपका नाम है या नहीं, ऐसे चेक करें।

PM Kisan Samman Nidhi 13 installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान भाइयों के लिए खुशखबरी मिलने वाली है। यह गुड न्यूज होली से पहले मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को अपनी कर्नाटक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) के तहत करीब 16,000 करोड़ रुपए की 13वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम-किसान की 13वीं किस्त की राशि 8 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (Direct benefits transfer) के माध्यम से जारी की जाएगी।

PM KISAN 13th Installment-ISTOCK

पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों के बैंक खाते में 27 फरवरी को 13वीं किस्त के 2000 रुपए आएंगे। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje) ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी।

End of Feed