PM Gatishakti: पीएम गतिशक्ति के तहत अब तक 15.39 लाख करोड़ रुपये की 208 परियोजनाओं की सिफारिश

PM Gatishakti: पीएम गतिशक्ति के तहत अब तक सड़क और रेलवे समेत विभिन्न मंत्रालयों की 15.39 लाख करोड़ रुपये की 208 बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी के लिए सिफारिश की गई है। नुशंसित परियोजनाओं की अधिकतम संख्या सड़क (101), रेलवे (73), शहरी विकास (12) और तेल एवं गैस मंत्रालय से संबंधित चार परियोजनाएं हैं।

PM Gatishakti: पीएम गतिशक्ति पहल के तहत अब तक सड़क और रेलवे सहित विभिन्न मंत्रालयों की 15.39 लाख करोड़ रुपये की 208 बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी के लिए सिफारिश की गई है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इन परियोजनाओं की अनुशंसा 13 अक्टूबर, 2021 को शुरू की गई पीएम गतिशक्ति पहल के तहत गठित नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) द्वारा की गई है।

PM Gatishakti

पीएम गतिशक्ति सैकड़ों प्रोजेक्ट की सिफारिश

उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने संवाददाताओं से कहा कि इस पहल के तहत अब तक 15.39 लाख करोड़ रुपये की लागत की 208 परियोजनाओं का मूल्यांकन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के उपयोग से कई लाभ हैं, जिसमें इन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना बनाने में लगने वाले समय और लागत में महत्वपूर्ण कटौती शामिल है। समूह द्वारा अनुशंसित परियोजनाओं की अधिकतम संख्या सड़क (101), रेलवे (73), शहरी विकास (12) और तेल एवं गैस मंत्रालय से संबंधित चार परियोजनाएं हैं।

End of Feed