Akshaya Tritiya पर फ्लैट खरीदने जा रहे हैं? बिल्डर के लुभावने ऑफर्स के पीछे छिपे इन खतरों को समझें

Akshaya Tritiya के शुभ मूर्हत में अगर आप आज फ्लैट बुक करने जा रहे हैं तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें। ऐसा कर आप बेहतर डील ले पांएगे।

Akshaya Tritiya आज है। इस शुभ दिन पर बहुत सारे लोग सोने-चांदी, फ्लैट या कार की खरीदारी करते हैं। अगर आप भी इस शुभ मूर्हत में फ्लैट खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें। सिर्फ बिल्डर के ‘डिस्काउंट’ के चक्कर में पड़ कर घर नहीं खरीदें। यह देखें कि आपकी जरूरत क्या है और वह डिस्काउंट में दिया जा रहा है क्या? क्योंकि घर एक बड़ा निवेश होता है? इसलिए निवेश काफी सोच-समझ कर करें। अगर आपको बिल्डर फ्लैट की बुकिंग पर सोने के सिक्के, एसी-फ्रीज या टूर पैकेज दे रहा हैं तो पहले देखें कि क्या इसके लिए ही घर बुक करना चाहिए? आइए आपको बताते हैं कि फ्लैट की बुकिंग से पहले क्यों बिल्डर के ऑफर्स को खरीदारी का पैमाना नहीं बनना चाहिए और किन बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए।

Flat Buying TIPS

अक्षय तृतीया पर प्रॉपर्टी खरीदने के टिप्स

क्या अक्षय तृतीया पर प्रॉपर्टी की बिक्री बढ़ जाती है?

इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक, डेवलपर्स को आमतौर पर अक्षय तृतीया के आस-पास पूछताछ और बुकिंग में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। कुछ बाजारों में तो रजिस्ट्रेशन भी काफी बढ़ जाते हैं। यह बढ़ोतरी कुछ हद तक भावनात्मक और कुछ हद तक व्यावहारिक है, क्योंकि डेवलपर्स इस त्योहार के आस-पास नई इन्वेंट्री और ऑफर्स पेश करते हैं। यह बढ़ोतरी आमतौर पर रेडी-टू-मूव, हाई-एंड और अच्छी कनेक्टिविटी वाले प्रोजेक्ट्स में सबसे ज्याद होती है।

End of Feed