हरियाणा में पिंक बॉलवर्म का खतरा, कपास के उत्पादन में हो सकती है कमी

Pink Bollworm in Haryana may Impact Cotton Production: अक्टूबर 2023 के लिए कुल सप्लाई 54.74 लाख गांठ होने का अनुमान है, जिसमें 24.34 लाख गांठ की आवक, 1.50 लाख गांठ का आयात और सीएआई द्वारा अनुमानित 28.90 लाख गांठ का शुरुआती स्टॉक शामिल है।

Pink Bollworm in Haryana may Impact Cotton Production: कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएआई) ने अपने कपास उत्पादन के अनुमान में मामूली कटौती की है। यह उत्पादन वर्तमान सीजन (अक्टूबर 2023-सितंबर 2024) के लिए 294.10 लाख गांठ (प्रत्येक 170 किलोग्राम) होगा। यह अनुमान पहले के 295.10 लाख गांठ और पिछले सीजन में 311.63 लाख गांठ के अनुमान के कम है।

Cotton Production

हरियाणा में पिंक बॉलवर्म संक्रमण के कारण फसल को नुकसान हुआ है। (संकेतिक तस्वीर)

निर्यात और आयात का अनुमान

बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2023 के लिए कुल सप्लाई 54.74 लाख गांठ होने का अनुमान है, जिसमें 24.34 लाख गांठ की आवक, 1.50 लाख गांठ का आयात और सीएआई द्वारा अनुमानित 28.90 लाख गांठ का शुरुआती स्टॉक शामिल है। सीएआई ने अपने उपभोग अनुमान को 311 लाख गांठ पर बरकरार रखा है, साथ ही निर्यात का अनुमान 14 लाख गांठ (पिछले सीजन में 16.27 लाख गांठ) और आयात का अनुमान 22 लाख गांठ (पिछले सीजन में 12.5 लाख गांठ) पर बरकरार रखा है। पिछले सीजन में भी खपत 311 लाख गांठ आंकी गई थी।

End of Feed