Rooftop Solar Units installation Issues: भारत में छतों पर सोलर पैनल लगाने के मामले में इसको लगाने ज्यादा कीमत का होना और कुशल कार्यबल की कमी प्रमुख बाधा है। एक सर्वे रिपोर्ट में यह आकलन पेश किया गया है। एल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज का यह सर्वे देश के पांच महानगरों और आठ शहरों के 4,318 प्रतिभागियों के आधार पर तैयार की गई है।
छतों पर सौर ऊर्जा इकाई लगाना।
सोलर पैनल लगाने में क्या हैं बाधाएं
‘सोलर स्पेक्ट्रम ऑफ न्यू इंडिया’ सर्वे के लगभग 90 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने सौर पैनल लगाने में विशेष कौशल की जरूरत को स्वीकार किया जबकि 45 प्रतिशत प्रतिभागियों का मानना है कि इसके लिए स्थानीय स्तर पर कुशल श्रम उपलब्ध नहीं है।
6 पॉइंट में जानें सोलर पैनल लगाने में क्यो हो रही दिक्कतें
- सौर पैनल लगाने में विशेष कौशल की जरूरत
- स्थानीय स्तर पर कुशल श्रम उपलब्ध नहीं
- विशेष कौशल की कमी, अनुमानित लागत प्रभाव और पहुंच हैं
- ऊंची शुरुआती स्थापना लागत
- सौर ऊर्जा समाधानों को लागू करने की लागत पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों की तुलना में थोड़ी अधिक
- अवसरों और वित्तीय योजनाओं के बारे में जागरूकता का ना होना
59 प्रतिशत लोग ऊंची लागत को लेकर चिंतित
रिपोर्ट कहती है, ‘‘भारत में सौर ऊर्जा को अपनाने में शीर्ष बाधाओं के तौर पर विशेष कौशल की कमी, अनुमानित लागत प्रभाव और पहुंच हैं।’’ सौर पैनल, बैटरी और इन्वर्टर के निर्माण में सक्रिय ल्यूमिनस की तरफ से कराए गए इस अध्ययन से पता चलता है कि करीब 59 प्रतिशत लोग ऊंची शुरुआती स्थापना लागत को लेकर चिंतित हैं।
वित्तीय योजनाओं के बारे में जागरूक करने की जरूरत
रिपोर्ट के मुताबिक, एक बड़ा तबका मानता है कि सौर ऊर्जा समाधानों को लागू करने की लागत पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों की तुलना में थोड़ी अधिक है। इसमें इन समाधानों को अपनाने के लिए तैयार लोगों को उपलब्ध अवसरों और वित्तीय योजनाओं के बारे में जागरूक करने की जरूरत पर बल दिया गया है।
भाषा इनपुट के साथ
