Flat Buyer: भारत में लोग खरीद रहे बड़े फ्लैट, 2024 में 8% बढ़ा औसत साइज

Flat Buyer: भारत में अब लोग पहले के मुकाबले बड़ा फ्लैट खरीदना पसंद कर रहे हैं। दरअसल, 2024 में देश के शीर्ष सात शहरों में औसत फ्लैट का साइज 8 प्रतिशत बढ़कर 1,540 स्क्वायर फीट हो गया है, जो कि 2023 में 1,420 स्क्वायर फीट था।

KEY HIGHLIGHTS
  • बड़ा फ्लैट खरीद रहे भारतीय
  • 2024 में बढ़ी डिमांड
  • 8% बढ़ा औसत साइज

Flat Buyer: भारत में अब लोग पहले के मुकाबले बड़ा फ्लैट खरीदना पसंद कर रहे हैं। दरअसल, 2024 में देश के शीर्ष सात शहरों में औसत फ्लैट का साइज 8 प्रतिशत बढ़कर 1,540 स्क्वायर फीट हो गया है, जो कि 2023 में 1,420 स्क्वायर फीट था। यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई। एनारॉक ग्रुप ने कहा कि 2024 में नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) में औसत फ्लैट साइज 29 प्रतिशत बढ़कर 2,435 स्क्वायर फीट हो गया है, जो कि 2023 में 1,890 स्क्वायर फीट था। इसकी वजह लग्जरी घरों की आपूर्ति बढ़ना है।

People are buying bigger flats

लोग बड़े फ्लैट खरीद रहे हैं

ये भी पढ़ें -

End of Feed