अक्टूबर में भारतीय कंपनियों में पीई, वीसी निवेश घटकर 3.4 अरब डॉलर पर

Venture Capital investments : उद्योग लॉबी समूह आईवीसीए और सलाहकार फर्म ईवाई की साझा रिपोर्ट के मुताबिक, मूल्य के हिसाब से अक्टूबर में पीई एवं वीसी के दांव एक साल पहले की समान अवधि के 3.5 अरब डॉलर से तीन प्रतिशत कम रहे।

Venture Capital investments : निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) कोषों का भारतीय कंपनियों में निवेश अक्टूबर महीने में करीब तीन प्रतिशत घटकर 3.4 अरब डॉलर रहा। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। उद्योग लॉबी समूह आईवीसीए और सलाहकार फर्म ईवाई की साझा रिपोर्ट के मुताबिक, मूल्य के हिसाब से अक्टूबर में पीई एवं वीसी के दांव एक साल पहले की समान अवधि के 3.5 अरब डॉलर से तीन प्रतिशत कम रहे।

Indian Economy

अक्टूबर में सौदों की संख्या भी घटकर 70 लेनदेन पर आ गई।

वहीं सितंबर के 4.2 अरब डॉलर की तुलना में पीई एवं वीसी निवेश 19 प्रतिशत कम रहा। रिपोर्ट कहती है कि अक्टूबर में सौदों की संख्या भी घटकर 70 लेनदेन पर आ गई जबकि साल भर पहले की समान अवधि में 80 निवेश सौदे हुए थे। सितंबर में यह संख्या 83 थी।

End of Feed