Paytm Share Price: वन97 कम्युनिकेशंस की Paytm को अपनी UPI ऐप्लीकेशन पर नए यूजर्स को जोड़ने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से मंजूरी मिल गई है। रेगुलेटरी चिंता के कारण एनपीसीआई ने फरवरी 2024 में पेटीएम को नए यूपीआई यूजर्स को जोड़ने से बैन कर दिया था। रेगुलेटरी दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल के साथ पेटीएम के कम्प्लायंस की समीक्षा के बाद, एनपीसीआई ने नए यूजर्स को जोड़ने की अनुमति दे दी है। इस खबर से पेटीएम के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।
पेटीएम के लिए गुड न्यूज
ये भी पढ़ें -
कितना चढ़ा शेयर (Paytm Share Price)
पेटीएम का शेयर BSE पर 687.30 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 715.50 रु पर खुला और शुरुआती कारोबार में 729 रु तक चढ़ा। करीब पौने 10 बजे ये शेयर BSE पर ही 15.50 रु या 2.26 फीसदी की तेजी के साथ 702.80 रु पर है।
शानदार रहे तिमाही नतीजे (Paytm Q2 Results)
जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान पेटीएम ने 930 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसे 290.5 करोड़ रु का घाटा हुआ था।
कंपनी के प्रॉफिट में 1,345 करोड़ रु का वो वन-टाइम प्रॉफिट भी शामिल है, जो जोमैटो को मूवी टिकटिंग बिजनेस की बिक्री के कारण हुआ था। अगर ये प्रॉफिट न होता तो कंपनी 415 करोड़ रु के घाटे में रहती। तिमाही के दौरान इसका रेवेन्यू पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 34% घटकर 2,519 करोड़ रु से 1,660 करोड़ रु रह गया।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
