देश के 4.5 करोड़ परिवार केबल पर नहीं देख पा रहे अपने पसंदीदा चैनल, प्राइस वॉर का भुगत रहे खामियाजा, जानें पूरा मामला

  • Curated by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 21, 2023, 09:29 AM IST

प्रसारकों ने ट्राई द्वारा जारी एनटीओ के तहत 15 फरवरी को विभिन्न केबल ऑपरेटरों को समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए नोटिस जारी किया था। हालांकि, केबल सेवा प्रदाताओं ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण प्रसारकों ने सिग्नल बंद कर दिए।

देश के एक तिहाई घरों में लोग केबल और सैटेलाइट पर अपने पसंदीदा चैनल नहीं देख पा रहे हैं। डिज्नी स्टार, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया लिमिटेड सहित प्रमुख प्रसारकों ने उन केबल ऑपरेटर को सिग्नल उपलब्ध कराना बंद कर दिया है, जिन्होंने नए टैरिफ आदेश (NTO) के तहत बढ़ी हुई कीमतों के साथ नए समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इस पूरे विवाद का असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला।

cable operator

देश भर में लगभग 4.5 करोड़ केबल टीवी परिवार अपने पसंदीदा चैनलों को नहीं देख पा रहे हैं

  • डिजिटल केबल टेलीविजन कंपनियों की शीर्ष संस्था ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन (AIDCF) ने कहा कि उन्होंने समझौते पर हस्ताक्षर करने से इसलिए मना कर दिया है क्योंकि इससे उनकी लागत 25 फीसदी से बढ़कर 35 फीसदी हो जाएगी और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

End of Feed