Onion Price: दिल्ली में प्याज के दाम में लगी आग, हुआ 80 रुपये प्रति किलो

Onion Price: देश की राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमतों में आग लग गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, प्याज की अधिकतम कीमत 80 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि इसका न्यूनतम भाव 27 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Onion Price: राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की आपूर्ति में कमी से इसकी औसत कीमतें 58 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चस्तर पर बनी हुई हैं। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई। उपभोक्ता मामलों के विभाग की तरफ से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, प्याज का अखिल भारतीय औसत मूल्य मंगलवार को 49.98 रुपये प्रति किलोग्राम रहा जबकि इसका प्रचलित भाव 50 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Onion Price

प्याज के दाम में उछाल

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, प्याज की अधिकतम कीमत 80 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि इसका न्यूनतम भाव 27 रुपये प्रति किलोग्राम है। केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के उपभोक्ताओं को 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्याज की खुदरा बिक्री पांच सितंबर को अपनी एजेंसियों के जरिये शुरू की थी। एनसीसीएफ और नैफेड अपने केंद्रों और मोबाइल वैन के जरिये खुदरा बिक्री कर रही हैं।

End of Feed