तेल कीमतों, उत्पादन में गिरावट से ONGC का लाभ दूसरी तिमाही में 20 प्रतिशत घटा

Ongc q2 Results: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत घट गया।

Ongc q2 Results: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत घट गया। कंपनी ने बताया कि तेल की कीमतों और उत्पादन में गिरावट के कारण उसका मुनाफा घटा। ओएनजीसी ने एक बयान में कहा कि उसने जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में 10,216 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,826 करोड़ रुपये था।

ONGC

ओएनजीसी ने जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में 10,216 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।

ओएनजीसी के शुद्ध लाभ में लगातार दूसरी तिमाही के दौरान गिरावट हुई है। इससे पहले अप्रैल-जून तिमाही में उसका मुनाफा 34 फीसदी घटा था। ओएनजीसी ने नामांकन क्षेत्रों से उत्पादित प्रत्येक बैरल कच्चे तेल के लिए 84.84 अमेरिकी डॉलर कमाए।

End of Feed