ONGC और GAIL में पैसा बनेगा या फंसेगा? क्रूड उछाल के बीच एक्सपर्ट की बड़ी सलाह

अगर आपके पास भी ONGC और GAIL के शेयर हैं, या आज की तेजी के बाद इनमें निवेश की योजना बना रहे हैं और मान रहे हैं कि क्या ईरान संकट से इनमें निवेश से फायदा होगा, तो पहले चेक कर लें कि एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी का असर भारतीय ऑयल और गैस कंपनियों के शेयरों पर दिखने लगा है। ONGC और GAIL जैसे सरकारी एनर्जी शेयरों में खरीदारी बढ़ी है। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या इन शेयरों में आगे भी कमाई का मौका है या अब मुनाफावसूली करनी चाहिए। गुरुवार को ONGC करीब 282 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि GAIL करीब 156 रुपये के स्तर पर है। जानें एंजल वन के एनालिस्ट राजेश भोसले की इन शेयरों पर क्या राय है।

ONGC And Gail Share price target

खरीदें बेचें क्या हो रणनीति

ONGC में अभी भी दिख रहा अपसाइड

मार्केट एक्सपर्ट भोसले के मुताबिक ONGC का चार्ट स्ट्रक्चर मजबूत दिखाई दे रहा है। हाल ही में स्टॉक में टेक्निकल ब्रेकआउट देखने को मिला है और क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी इसका सबसे बड़ा ट्रिगर है। अगर क्रूड में तेजी जारी रहती है तो ONGC का शेयर 310 रुपये के आसपास अपने पिछले स्विंग हाई को फिर से टेस्ट कर सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि इस स्तर के आसपास निवेशक आंशिक मुनाफावसूली कर सकते हैं। अगर स्टॉक 310 के ऊपर टिकता है, तो आगे और तेजी की संभावना बन सकती है।

End of Feed