ओबेरॉय ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस पीआरएस ओबेरॉय का निधन, भारत में बदला था लग्जरी होटलों का स्टाइल

PRS Oberoi Passes Away: ओबेरॉय ग्रुप के चेयरमैन एमिरेटस पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे 94 साल के थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय का निधन
  • ओबेरॉय ग्रुप के थे चेयरमैन एमिरेटस
  • 94 साल के थे ओबेरॉय

PRS Oberoi Passes Away: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओबेरॉय ग्रुप के चेयरमैन एमिरेटस पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय (Prithvi Raj Singh Oberoi) का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे 94 साल के थे। 2022 में, पीआरएस ओबेरॉय, जिन्हें 'बिकी' के नाम से जाना जाता है, ने ईआईएच लिमिटेड के एग्जेक्यूटिव चेयरमैन और ईआईएच एसोसिएटेड होटल्स लिमिटेड के चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया था।

कहां से की पढ़ाई

ओबेरॉय ने भारत के अलावा यूनाइटेड किंगडम और स्विट्जरलैंड से भी पढ़ाई की। ओबेरॉय ने कई बड़े शहरों में कई लग्जरी होटल खोले जिससे ओबेरॉय होटल चेन को इंटरनेशनल लग्जरी यात्रियों के बीच काफी लोकप्रियता मिली। 2008 में उन्हें भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। ये सम्मान उन्हें देश के प्रति उनकी असाधारण सेवा की मान्यता के लिए दिया गया।

End of Feed