घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या रविवार को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

Number of domestic air passengers reached record level: शनिवार को भी हवाई यात्रियों की संख्या 4,56,748 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची थी। विवार को 4,56,910 यात्रियों ने 5,958 घरेलू उड़ानों से सफर किया। यह संख्या पिछले साल 19 नवंबर को दर्ज 3,93,391 यात्रियों और 5,506 उड़ान गतिविधियों से काफी अधिक है।

Number of domestic air passengers reached record level: घरेलू उड़ानों पर हवाई यात्रियों की संख्या रविवार यानी 19 नवंबर को 4,56,910 पर पहुंच गई, जो एक नया रिकॉर्ड है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को भी हवाई यात्रियों की संख्या 4,56,748 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची थी।

Airline

हवाई यात्रियों की संख्या 4,56,748 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची।

नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “कोविड महामारी के बाद भारत की घरेलू विमानन क्षेत्र के कायापलट की कहानी न केवल जबर्दस्त रही है, बल्कि प्रेरणादायक भी है। सकारात्मक दृष्टिकोण, प्रगतिशील नीतियां और यात्रियों के बीच गहरा विश्वास इसे हर उड़ान, हर दिन नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।”

End of Feed