NSE पर बढ़ रही इन्वेस्टर्स की संख्या, अब बन गया ये नया रिकॉर्ड

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बुधवार को ऐलान किया कि एक्सचेंज पर यूनिक इन्वेस्टर्स (यूनिक पैन) की संख्या पहली बार 11 करोड़ को पार कर गई है। एनएसई ने नोट में कहा कि यूनिक इन्वेस्टर्स की संख्या में पिछले कुछ समय में काफी बढ़ोतरी हुई है। 6 से 7 महीने में अतिरिक्त 1 करोड़ निवेशक जुड़े हैं। वहीं, आखिरी एक करोड़ इन्वेस्टर्स पिछले पांच महीने में आए हैं, जो बाजार में बढ़ती इन्वेस्टर्स की भागीदारी को दिखाता है।

Stock Market News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बुधवार को ऐलान किया कि एक्सचेंज पर यूनिक इन्वेस्टर्स (यूनिक पैन) की संख्या पहली बार 11 करोड़ को पार कर गई है। इसके साथ ही कुल क्लाइंट अकाउंट की संख्या 21 करोड़ से अधिक हो गई है। भारत में शेयर बाजार का चलन बढ़ने के कारण बीते कुछ वर्षों में एनएसई पर निवेशकों की संख्या में बड़ा उछाल देखने को मिला है और यह पांच साल में 3.6 गुना हो गई है। 1994 में एनएसई के ऑपरेशन शुरू होने के बाद एक करोड़ यूनिक इन्वेस्टर होने में करीब 14 वर्ष का समय लगा था, लेकिन इसके बाद अगले एक करोड़ नए इन्वेस्टर्स आने में सात वर्ष और अगले एक करोड़ इन्वेस्टर्स और जुड़ने में 3.5 वर्ष और फिर अगले करोड़ इन्वेस्टर्स जुड़ने में एक वर्ष से अधिक का समय लगा था।

Stock Market News

NSE पर बढ़ रही इन्वेस्टर्स की संख्या

6 महीने में 1 करोड़ इन्वेस्टर्स

End of Feed