NSDL IPO Listing: डिपॉजिटरी सर्विसेज देने वाली नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के शेयरों की आज BSE पर शानदार शुरुआत हुई। आईपीओ में ₹800 के इश्यू प्राइस पर अलॉट हुए शेयर आज ₹880 पर लिस्ट हुए, यानी निवेशकों को 10% का लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और चढ़ा और ₹899 तक पहुंच गया, जिससे निवेशकों का मुनाफा 12.38% तक पहुंच गया।
NSDL IPO (pic credit: iStock)
कैसा मिला रिस्पॉन्स
NSDL का ₹4,011.60 करोड़ का IPO 30 जुलाई से 1 अगस्त तक खुला था और इसे निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। आईपीओ को कुल 41.02 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इसमें QIB कैटेगरी में 103.97 गुना, NII (गैर-संस्थागत निवेशक) 34.98 गुना, रिटेल निवेशक से 7.76 गुना, एंप्लॉयीज से 15.39 गुना सुब्स्क्रिप्शन मिला।
इस ऑफर में कोई नया शेयर जारी नहीं किया गया था, यानी कंपनी को कोई फंड नहीं मिला। यह पूरा इश्यू "ऑफर फॉर सेल (OFS)" के तहत था, जिसमें मौजूदा शेयरहोल्डर्स ने अपने शेयर बेचे हैं।
एक लॉट पर हुआ इतना मुनाफा
जिन निवेशकों ने NSDL IPO में एक लॉट के लिए ₹14,400 का निवेश किया था, उनके पैसों की वैल्यू लिस्टिंग के दिन बढ़कर ₹15,840 हो गई। यानी पहले ही दिन उन्हें ₹1,440 का मुनाफा हुआ। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के मुकाबले इसकी लिस्टिंग थोड़ी कमजोर रही।क्या आगे भी दिखेगा दम?
NSDL की मजबूत बाजार पकड़ और बढ़ते डीमैट अकाउंट्स के ट्रेंड को देखते हुए, बाजार विशेषज्ञ कंपनी के शेयर में और ग्रोथ की संभावना देख रहे हैं। हालांकि निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि लिस्टिंग गेन के बाद अब ट्रेडिंग में सतर्कता बरतें।
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
