Tata Trust में घमासान के बीच नोएल टाटा को राहत! NRTT शेयर ट्रांसफर पर क्लीन चिट

टाटा ग्रुप में फिलहाल टाट सन्स और टाटा ट्रस्ट पर वर्चस्व को लेकर घमासान मचा है। लेकिन, इस बीच टाटा ग्रुप के चेयरमैन नोएल टाटा को NRTT शेयर ट्रांसफर मामले में बड़ी राहत मिली है।

Tata Trust Noel Tata NRTT Share Transfer : टाटा समूह में नेतृत्व को लेकर जारी घमासान के बीच चेयरमैन नोएल टाटा को बड़ी राहत मिली है। महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर ने नवाजबाई रतन टाटा ट्रस्ट (NRTT) से जुड़े 1989 के 833 टाटा सन्स शेयरों के ट्रांसफर के मामले की जांच बंद कर दी है। 2 सितंबर, 2026 के अपने आदेश में स्टेट चैरिटी कमिश्नर अमोघ कोलीटी ने माना कि यह ट्रांजैक्शन उस समय लागू कानूनों के मुताबिक हुआ था और इसमें जरूरी प्रक्रिया का पालन किया गया था।

tata trust nrtt share transfer

नोएल टाटा को मिली बड़ी राहत

क्यों अहम था यह मामला?

1989 में NRTT ने टाटा सन्स के 833 शेयर Naval H. Tata, यानी नोएल टाटा के पिता, को ट्रांसफर किए थे। हाल के महीनों में Tata Trust के भीतर नियंत्रण को लेकर तनाव बढ़ने के बीच इस पुराने ट्रांजैक्शन पर फिर सवाल उठाए गए थे। आरोप था कि चैरिटेबल ट्रस्ट की की संपत्ति को प्राइवेट खाते में ट्रांसफर किया गया।

End of Feed