Gold ETF में आज से नहीं लगा सकेंगे नया पैसा, जानें आपकी मौजूदा SIP का क्या होगा?

अगर आप गोल्ड ईटीएफ में निवेश करते हैं या करने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। कई म्यूचुअल फंड हाउस ने गोल्ड ईटीएफ में नया निवेश पर रोक लगा दी है।

त्योहारी सीजन के बीच कई म्यूचुअल फंड हाउसों ने सोने से जुड़ी योजनाओं में नए निवेश पर रोक लगा दी है। कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड, टाटा म्यूचुअल फंड और ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने नोटिस जारी करके कुछ खास गोल्ड स्कीमों में नए निवेश पर पाबंदी लगा दी है। इन प्रतिबंधों में नए या अतिरिक्त एकमुश्त (लंप-सम) निवेश, स्विच-इन और नए सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) रजिस्ट्रेशन शामिल हैं। इन स्कीमों में नए सिस्टेमैटिक ट्रांसफर प्लान (STP) पर भी रोक लगा दी गई है। आइए समझते हैं कि म्यूचुअल फंड हाउस ने ऐसा क्यों किया है? अगर आप गोल्ड ईटीएफ में निवेश कर रहे हैं तो उस पर इस फैसले का क्या असर होगा?

Gold ETF news (AI Image)

गोल्ड ईटीएफ

सोने की मांग घटाने के लिए लगाई गई रोक

जानकारों का कहना है कि देश में बढ़ते सोने की मांग को कम करने के लिए म्यूचुअल फंड हाउस द्वारा यह कदम उठाया गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किसके कहने पर यह रोक लगाई गई है। बता दें कि गोल्ड फंड ऑफ फंड ( FOF) निवेशकों से पैसे लेते हैं और गोल्ड ETF में लगाते हैं। इसका फायदा यह होता है कि निवेशक बिना सोना खरीदे सोने में निवेश कर लेता है। गोल्ड ईटीएफ में निवेश से सोने की मांग बढ़ती है। वैश्विक अनिश्चतता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही गोल्ड नहीं खरीदने की अपील की थी।

End of Feed