Nifty Prediction Today: निफ्टी 22,800 के पार जाएगा या आएगी गिरावट? जानें सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल

Nifty forecast for Monday and this week: भारतीय शेयर बाजार इस हफ्ते महत्वपूर्ण स्तरों पर है। 22,300 के लेवल पर भारी पुट राइटिंग देखी गई, जबकि 22,800 पर अच्छा कॉल राइटिंग देखने को मिला। क्या निफ्टी 22,800 पार करेगा या गिरावट आएगी? विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार बुलिश दिख रहा है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण सपोर्ट और रेसिस्टेंस जोन को पार करना जरूरी होगा।

Nifty forecast for Monday and this week: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार (7 मार्च) को वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उतार-चढ़ाव भरे सत्र में लगभग स्थिर बंद हुआ। सेंसेक्स 7.51 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 74,332.58 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 7.80 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 22,552.50 पर बंद हुआ। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी का शॉर्ट-टर्म मोमेंटम सकारात्मक बना हुआ है और यह निकट भविष्य में 22,800 के लेवल तक पहुंच सकता है, जहां इसे अगला रेजिस्टेंस मिलेगा।

Nifty Prediction For 10 March

निफ्टी में अब कहां पर सपोर्ट बना?

निफ्टी का सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे के अनुसार, निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटा कैंडल बनाया है। 22,300 के लेवल पर भारी पुट राइटिंग देखी गई, जबकि 22,800 पर अच्छा कॉल राइटिंग देखने को मिला। उन्होंने बताया कि निफ्टी का सेंटीमेंट सकारात्मक बना हुआ है और अल्पकालिक दृष्टि से ऊंचे लेवलों तक जाने की संभावना है।

End of Feed