नया इनकम टैक्स कानून लागू होने से पहले एक्शन में संसद की समिति, ई-फाइलिंग पोर्टल को लेकर दिया ये निर्देश

New Income Tax Act Update: संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति ने इनकम टैक्स विभाग को नए इनकम टैक्स एक्ट लागू होने से पहले ई-फाइलिंग पोर्टल और पूरे आईटी सिस्टम का ‘स्ट्रेस टेस्ट’ करने को कहा है। समिति का कहना है कि 1 अप्रैल से कानून लागू होने पर लाखों टैक्सपेयर्स एक साथ रिटर्न भरते हैं, इसलिए पोर्टल बिना तकनीकी दिक्कत के सुचारु रूप से काम करना चाहिए।

New Income Tax Act Update: संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति ने इनकम टैक्स विभाग से अपने ई-फाइलिंग पोर्टल और पूरे आईटी सिस्टम का ‘दबाव परीक्षण’ (Stress Test) करने को कहा है। समिति का कहना है कि 1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होने जा रहा है, इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि उस समय कोई तकनीकी समस्या सामने न आए। अगर सिस्टम पर ज्यादा लोगों का दबाव पड़े तो भी पोर्टल बिना रुकावट काम करे। समिति का मानना है कि लाखों टैक्सपेयर्स एक साथ रिटर्न दाखिल करते हैं। ऐसे में अगर तकनीकी खामी आती है तो लोगों को परेशानी होती है और इनकम टैक्स विभाग के कामकाज पर भी असर पड़ता है। इसलिए नए कानून के लागू होने से पहले पूरे सिस्टम की अच्छी तरह जांच और परीक्षण जरूरी है।

New Income Tax Act 2025, Income Tax Department India, Parliamentary Standing Committee on Finance, stress test of e filing portal, income tax e filing portal India

संसदीय समिति ने इनकम टैक्स विभाग से आईटी सिस्टम का ‘दबाव परीक्षण’ करने को कहा (तस्वीर-istock)

190 फॉर्म में से अभी केवल 54 ही तैयार

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली इस समिति को इनकम टैक्स विभाग ने जानकारी दी कि नए इनकम टैक्स अधिनियम के तहत कुल 190 फॉर्म अधिसूचित किए जाने हैं। हालांकि इनमें से अभी केवल 54 फॉर्म ही 31 मार्च 2026 तक तैयार हो पाएंगे। इनकम टैक्स विभाग के अनुसार बाकी फॉर्म बाद में चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे। इस जानकारी के बाद समिति ने चिंता जताई और कहा कि फॉर्म और नियमों की अधिसूचना जितनी जल्दी हो सके जारी की जानी चाहिए। समिति का मानना है कि अगर फॉर्म और नियम समय पर जारी नहीं होंगे तो करदाताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट और टैक्स पेशेवरों को नए सिस्टम को समझने और अपनाने में मुश्किल होगी।

End of Feed