NALCO Share Price Target: मंगलवार को नालको का शेयर ऊपर चढ़ा है। BSE पर करीब ढाई बजे कंपनी का शेयर 3.35 रु या 1.84 फीसदी की मजबूती के साथ 185.45 रु पर है। सोमवार को भी कंपनी के शेयर में अच्छी तेजी आई थी। बीते 5 दिन में कंपनी का शेयर 8.20 फीसदी चढ़ा है। आगे शेयर कैसा परफॉर्म कर सकता है, आगे जानिए मार्केट एक्सपर्ट की राय।
नालको के शेयर खरीदने की सलाह
ये भी पढ़ें -
किस भाव पर करें खरीदारी, कितना है टार्गेट
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट अंशुल जैन ने नालको के शेयर 179-180 रु की रेंज में खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इस शेयर को 179-180 रु की रेंज में खरीदने के बाद 186 रु का टार्गेट दिया है। वहीं 170 रु का स्टॉप लॉस रखने की भी सलाह दी गई है।
कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस
- बीते एक महीने में नालको का शेयर 3.18 फीसदी फिसला है
- 6 महीनों में ये 19.3 फीसदी चढ़ा है
- 2024 में अब तक इसने 36.26 फीसदी रिटर्न दिया है
- एक साल में शेयर ने 105 फीसदी फायदा कराया है
नोट - ये रिटर्न 2.30 बजे तक के भाव पर आधारित है।
