Mutual Fund News: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का हो रहा है विस्तार, जनवरी 2024 में 46.7 लाख नए निवेशकों ने खोले खाते

Mutual Fund News: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का लागातार विस्तार हो रहा है। जनवरी 2024 के दौरान 46.7 लाख नए निवेशकों के खाते खोले। नए खातों की संख्या वर्ष 2023 के औसत मासिक आंकड़ों की तुलना में दोगुना से भी अधिक है।

Mutual Fund News: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का आकार जनवरी माह के दौरान 46.7 लाख निवेशकों के खाते जुड़ने से बढ़ गया। इसके पीछे म्यूचुअल फंड के बारे में बढ़ती जागरूकता और डिजिटलीकरण के माध्यम से लेनदेन सुगम होने की अहम भूमिका रही है। जनवरी में खुल म्यूचुअल फंड के नए खातों की संख्या वर्ष 2023 के औसत मासिक आंकड़ों की तुलना में दोगुना से भी अधिक है। बीते साल प्रति माह औसतन 22.3 लाख खाते खुले थे।

Mutual Funds, Mutual Fund Industry, Mutual Funds, Stock Market News, Mutual Fund News

लोकप्रिय हो रहा है म्यूचुअल फंड

म्यूचुअल फंड खातों की कुल संख्या हो गई 16.96 करोड़

म्यूचुअल फंड उद्योग के निकाय एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, खातों की संख्या बढ़ने से उद्योग के म्यूचुअल फंड खातों की कुल संख्या 16.96 करोड़ हो गई है। यह एक साल पहले पंजीकृत 14.28 करोड़ खातों की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। दिसंबर, 2023 में दर्ज कुल 16.49 करोड़ खातों की तुलना में जनवरी, 2024 में लगभग तीन प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। म्यूचुअल फंड फोलियो व्यक्तिगत निवेशक खातों के लिए निर्दिष्ट संख्याएं हैं। एक निवेशक के पास कई फोलियो भी हो सकते हैं।

End of Feed