कल से खुलेगा Mish Designs IPO, ग्रे मार्केट में मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 30, 2023, 03:00 PM IST

Mish Designs IPO: शेयरों का अलॉटमेंट 7 नवंबर 2023 को किया जाएगा। Mish Designs IPO का लॉट साइज 1000 शेयरों का तय किया गया है।

Mish Designs IPO: यदि आप Mish Designs IPO पर दांव लगाना चाहते हैं आप 31 अक्टूबर से अप्लाई कर पाएंगे। कंपनी के आईपीओ का साइज 9.76 करोड़ रुपये है। वहीं, इस आईपीओ के जरिए कंपनी 8 लाख शेयर जारी करने वाली है। Mish Designs IPO का प्राइस बैंड 122 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी को ग्रे मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

IPO

Mish Designs IPO का प्राइस बैंड 122 रुपये प्रति शेयर है।

कब तक ओपन रहेगा

Mish Designs IPO निवेशकों के लिए 2 नवंबर 2023 तक ओपन रहेगा। कंपनी की तरफ से शेयरों का अलॉटमेंट 7 नवंबर 2023 को किया जाएगा। Mish Designs IPO का लॉट साइज 1000 शेयरों का तय किया गया है। जिस वजह से किसी भी निवेशक को कम से कम 1,20,000 रुपये का निवेश करना होगा। बता दें, कोई भी रिटेल निवेशक अधिक से अधिक एक ही लॉट पर दांव लगा सकता है।

End of Feed