ET NOW स्वदेश के ‘Gems of Maharashtra’ कार्यक्रम में कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने प्रगतिशील राज्य के भविष्य की रूपरेखा पेश की

टाइम्स नेटवर्क के हिंदी बिज़नेस न्यूज चैनल ET NOW स्वदेश ने ‘Gems of Maharashtra’ का पहला संस्करण आयोजित किया, जो राज्य की रियल एस्टेट, ईवी मैन्युफैक्चरिंग, नई तकनीक, हॉस्पिटैलिटी और अन्य कई सेक्टर में उल्लेखनीय प्रगति का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम ने मुंबई की आर्थिक रूपरेखा को आकार देने वाले प्रमुख योगदानकर्ताओं को 31 श्रेणियों में सम्मानित किया और क्षेत्र की विकास संभावनाओं पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच प्रदान किया।

ET NOW स्वदेश का ‘Gems of Maharashtra’ कार्यक्रम।

ET NOW स्वदेश का ‘Gems of Maharashtra’ कार्यक्रम।

ET NOW स्वदेश के ‘Gems of Maharashtra’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए महाराष्ट्र सरकार के कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा, “भारत को कभी ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था। यह उपाधि बाहरी संपत्ति के कारण नहीं, बल्कि हमारे लोगों की अदम्य भावना के कारण मिली थी। आज, 100 करोड़ से अधिक नागरिकों के देश में अगर सिर्फ एक लाख लोग ही स्टार्टअप्स से जुड़े हैं, तो यह पर्याप्त नहीं है। हर भारतीय को उद्यमिता अपनानी चाहिए। यह अब विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है। महाराष्ट्र एक परिवर्तन के मुहाने पर खड़ा है। आने वाले 15 दिनों में हम एक क्रांतिकारी नवाचार नीति (Innovation Policy) लॉन्च करने जा रहे हैं। साथ ही, 100 एकड़ में एक 'इनवेशन सिटी' बनाई जा रही है। जिसमें 14 इमारतें होंगी, प्रत्येक अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फार्मास्युटिकल्स और ऑटोमोबाइल जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए होगी।”

End of Feed