Mini Vande Bharat Train Latest Update: मोदी सरकार रेल यात्रियों को आरामदायक सफर और बेहतर सुविधा मुहैया कराने के मकसद से अब मिनी वंदे भारत ट्रेन लाने वाली है। यह रेल गाड़ी पायलट प्रोजेक्ट स्तर पर चलाई जाएगी, जबकि छोटे रूट्स को कवर करेगी। इन ट्रेन्स में आठ कोच होंगे और ये तीन से पांच घंटों के बीच सफर तय करेंगी। आइए, जानते हैं मिनी वंदे भारत ट्रेन्स के बारे में:
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः प्रिंस डोगरा)
Indian Railways IRCTC का क्या है मकसद?
दरअसल, भारतीय रेल छोटी ट्रेन्स को पटरी पर दौड़ाने की दिशा में काम कर रही है। इन ट्रेन्स में आठ बोगियां होंगी। आम तौर पर जो ट्रेनें चलती हैं, उनमें 16 कोच रहते हैं और वे बड़े शहरों को जोड़ने के लिए चलाई जाती है, जबकि मिनी वंदे भारत रेलगाड़ी छोटे सेक्टर्स को ध्यान में रखते हुए चलाई जाएगी। इन गाड़ियों का ट्रैवल टाइम तीन से पांच घंटे के बीच बताया जा रहा है। यह ट्रेन 18 यानी कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का छोटा स्वरूप बताई जा रही है।
किन शहरों को पहले मिलेगी सौगात?
पंजाब का अमृतसर, जम्मू और कश्मीर का जम्मू, उत्तर प्रदेश के कानपुर और झांसी, महाराष्ट्र का नागपुर और पुणे शहर।
#SwadeshKhabar 🔸देश को 'मिनी वंदे भारत ट्रेन' की जल्द मिल सकती है सौगात 🔸8 कोच की होगी 'मिनी वंदे भारत' ट्रेन… t.co/Lg99HTPKwd
— ANI (@ANI) Jan 23, 2023
...तो इस टाइम फ्रेम में आ जाएगी ये ट्रेन्स
जानकारी के मुताबिक, मिनी वंदे भारत ट्रेन्स मार्च या अप्रैल 2023 तक आ जाएंगी। ये ट्रेन्स पायलट प्रोजेक्ट के तहत चलाई जाएंगी। कहा जा रहा है कि रेलवे का यह प्लान अगर सफल रहा तो आगे रेल मंत्रालय इन्हें देश स्तर पर चलाएगा।
'मिनी वंदे भारत' के जरिए क्या है मकसद?
रेलवे इन ट्रेन्स के जरिए अपनी आय बढ़ाने के साथ रेल मुसाफिरों को बढ़िया सुविधा, अनुभव और आरामदायक सफर मुहैया कराना चाहता है। तमिलनाडु के चेन्नई शहर में आईसीएफ (Integral Coach Factory) में इन ट्रेन्स को बनाने की दिशा में फिलहाल कई कदम उठाए जा चुके हैं।
