Microsoft CEO: भारत के टैलेंट पर फिदा हुए सत्या नडेला, कह डाली ये बात

हाल ही में भारत पहुंचे माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने एआई में अग्रणी रिसर्च को लेकर अपनी बात रखी। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने नडेला के साथ बातचीत में 'फेक कंटेंट' सहित एआई के जोखिमों के बारे में आगाह किया। सत्य नडेला ने देश में कई एआई पार्टनरशिप को लेकर भी घोषणा की, जिसमें 5 लाख लोगों को कौशल प्रदान करने के लिए सरकार के ‘भारत एआई मिशन’ के साथ एक समझौता ज्ञापन भी शामिल है।

Microsoft CEO: हाल ही में भारत पहुंचे माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने एआई में अग्रणी रिसर्च को लेकर अपनी बात रखी। नडेला ने कहा कि भारत को अपने मजबूत 'मैथ टैलेंट बेस' का फायदा एआई को लेकर उठाना चाहिए। भारत को एआई रिसर्च पर निवेश करना चाहिए या नहीं, यह सवाल पूछे जाने पर नडेला ने देश की गणितीय प्रतिभा और शैक्षणिक कौशल की तारीफ की।

Microsoft CEO

भारत के टैलेंट पर फिदा हुए सत्या नडेला

नडेला ने क्या कहा

नडेला ने कहा, "भारत अग्रणी काम न करे, इसके लिए कोई भी एक वजह नजर नहीं आती। भारत को आगे आना चाहिए। मुझे नहीं लगता है कि एआई को लेकर आखिरी बड़ी सफलता कभी मिली हो। जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, हम एक बड़ी सफलता के लिए केवल एक गणितीय सफलता दूर हैं। हम कुछ अलग करेंगे। भारत के पास मैथ्स टैलेंट, शैक्षणिक संस्थान और शोध संस्थान हैं, जो अगला कुछ बड़ा करने में काम आएंगे।"

End of Feed