कुणाल शाह बने WhatsApp के ग्लोबल हेड, Meta ने CRED में करीब 8550 करोड़ रुपये किया निवेश

Meta ने कुणाल शाह (Kunal Shah) को WhatsApp का नया ग्लोबल हेड बनाया और CRED में 900 मिलियन डॉलर निवेश किया। Will Cathcart हटे, Miten Sampat ने CRED की कमान संभाली।

Meta Platforms ने एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय फिनटेक कंपनी CRED के फाउंडर कुणाल शाह (Kunal Shah) को अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp का नया ग्लोबल हेड नियुक्त किया है। वे अब Will Cathcart की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले 7 सालों तक WhatsApp का नेतृत्व किया। इस बदलाव के साथ Meta ने भारत की स्टार्टअप दुनिया में भी बड़ा निवेश किया है और CRED में करीब 900 मिलियन डॉलर (लगभग 8,550 करोड़ रुपये) लगाने का फैसला किया है। यह निवेश CRED की वैल्यूएशन 4.5 अरब डॉलर के आधार पर किया गया है।

Kunal Shah, WhatsApp

Meta ने किया बड़ा बदलाव: WhatsApp की जिम्मेदारी अब Kunal Shah के हाथों में (तस्वीर-X/istock)

WhatsApp की नई लीडरशिप और बदलाव

WhatsApp के मौजूदा प्रमुख Will Cathcart अब अपने पद से हट रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में WhatsApp को 3 अरब से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया और प्राइवेसी फीचर्स को मजबूत किया। उनकी जगह अब Kunal Shah लेंगे, जिन्हें Meta ने एक “बिल्डर माइंडसेट और ग्लोबल विजन” रखने वाला नेता बताया है। Meta के CEO Mark Zuckerberg ने कहा कि Kunal Shah WhatsApp को अगले स्तर पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे। Zuckerberg ने यह भी बताया कि Will Cathcart अब Meta के अंदर ही एक नई भूमिका में काम करेंगे, जहां वे नए प्रोडक्ट्स पर काम करेंगे।

End of Feed