Mega Drone Deal : ₹20,000 करोड़ की ड्रोन डील! देसी कंपनियों की लग सकती है लॉटरी

डिफेंस सेक्टर में भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। ड्रोन इंडस्ट्री प्रतिनिधियों के मुताबिक सरकार स्वदेशी ड्रोन के लिए अब तक की सबसे बड़ी 20 हजार करोड़ की ड्रोन डील कर सकती है।

ega Drone Deal : भारत सरकार की तरफ से इस साल करीब 20 हजार करोड़ रुपये यानी 200 करोड़ डॉलर की ड्रोन डील को मंजूरी मिल सकती है। बड़ी बात ड्रोन डील नहीं है। बल्कि, यह कि डील किसी विदेशी कंपनी के साथ नहीं होगी। भारत की ड्रोन इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के मुताबिक सरकार इस साल घरेलू इंडस्ट्री को 20 हजार करोड़ रुपये के ड्रोन ऑर्डर दे सकती है।

Mega Drone Deal

बड़ी डिफेंस डील की तैयारी

ड्रोन फेडरेशन इंडिया (DFI) के अध्यक्ष स्मित शाह के मुताबिक दशकों से भारत में मिलिट्री खरीद टैंक, बंदूकें, एयरक्राफ्ट और जहाजों के आस-पास केंद्रित रही है। लेकिन, अब लड़ाई का मैदान बदल रहा है। सरकार इन बदलावों के लिहाज से भारतीय रक्षा बलों को तैयार करने में जुटी है। शाह के मुताबिक सरकार की तरफ से 20,000 करोड़ रुपये से ज्याद की ड्रोन खरीद के संकेत मिले हैं। इससे पता चलता है कि ड्रोन सिस्टम अब मिलिट्री प्लानिंग के किनारे से केंद्र की ओर बढ़ रहे हैं।

End of Feed