MCX Commodity Market: बेस मेटल्स में निकल टॉप गेनर, तांबे में गिरावट, चांदी लुढ़की

MCX पर कामोडिटी के फ्यूचर मार्केट में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला। बुलियन सेगमेंट में सोना और चांदी दबाव में रहे, जबकि निकेल और जिंक में मजबूती दिखी। नेचुरल गैस में गिरावट और क्रूड में सीमित उतार-चढ़ाव के बीच बाजार सेक्टर आधारित चाल दिखाता नजर आया।

घरेलू कमोडिटी बाजार में 26 फरवरी की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। बुलियन और एनर्जी पैक में दबाव देखने को मिला, जबकि बेस मेटल्स में भी नरमी का रुख रहा। बाजार में फिलहाल व्यापक बिकवाली का माहौल नजर आ रहा है।

Base Metals

बेस मेटल्स आज का भाव

बुलियन में तेज गिरावट

सिल्वर मार्च कॉन्ट्रैक्ट करीब 1.2% टूटकर 2,65,000 रुपये के आसपास आ गया। सिल्वर मिनी और सिल्वर माइक्रो में भी 1.25% तक की गिरावट दर्ज की गई। गोल्ड अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट लगभग 0.4% फिसलकर 1.60 लाख रुपये के पास कारोबार करता दिखा। बुलियन में यह गिरावट हालिया तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग का संकेत देती है।

End of Feed