Maruti Suzuki का प्रॉफिट दूसरी तिमाही में 80 फीसदी उछला, बिक्री बढ़ी

Maruti Suzuki Second Quarter: मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 80.3 प्रतिशत उछाल के साथ 3,716.5 करोड़ रुपये रहा।

Maruti Suzuki Second Quarter: मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 80.3 प्रतिशत उछाल के साथ 3,716.5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसे यह मुनाफा बेहतर बिक्री, जिंस की कीमतों में नरमी, लागत घटाने की कोशिशों और ऊंची गैर-परिचालन आमदनी के कारण हुआ।

Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी इंडिया

एमएसआई को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 2,061.5 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में पंजीकृत शुद्ध बिक्री 35,535.1 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 28,543.50 करोड़ रुपये रही थी।

End of Feed