Bank Holiday Calendar March 2025 (बैंक छुट्टी कैलेंडर): फरवरी का महीना खत्म होने जा रहा है। 4 दिन बाद मार्च का नया महीना शुरू हो जाएगा। हर महीने बैंकों की कुछ छुट्टियां रहती हैं। अगले महीने भी कई दिन बैंक बंद रहेंगे। पर क्या 1 मार्च को बैंकों की छुट्टी रहेगी? अगर आपके भी मन में ये सवाल है तो हम आपको यहां इसका जवाब देंगे और साथ ही बताएंगे कि अगले महीने किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे।
1 मार्च को बैंकों में काम होगा या नहीं
ये भी पढ़ें -
1 मार्च को बैंक खुलेंगे या नहीं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 मार्च 2025 को बैंक खुले रहेंगे। उस दिन सभी बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज होगा। 1 मार्च को न तो रविवार और न ही कोई त्योहार। उस दिन शनिवार होगा और महीने के पहले शनिवार को बैंक खुलते हैं।
मार्च महीने बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट: यहाँ देखें
| तारीख | दिन | कारण |
| 7 मार्च | शुक्रवार | चापचर कुट |
| 8 मार्च | शनिवार | दूसरा शनिवार |
| 9 मार्च | रविवार | रविवार |
| 13 मार्च | गुरुवार | होलिका दहन/अट्टुकल पोंगाला |
| 14 मार्च | शुक्रवार | होली (दूसरा दिन) - धुलेटी/धुलैंडी/डोल जात्रा |
| 15 मार्च | शनिवार | होली/याओसांग दूसरा दिन |
| 16 मार्च | रविवार | रविवार |
| 22 मार्च | शनिवार | बिहार दिवस और चौथा शनिवार |
| 23 मार्च | रविवार | रविवार |
| 27 मार्च | गुरुवार | शब-ए-कद्र |
| 28 मार्च | शुक्रवार | जुमात-उल-विदा |
| 31 मार्च | सोमवार | रमज़ान-ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1)/खुतुब-ए-रमजान |
कैसे चेक करें मार्च महीने की छुट्टियों की लिस्ट
ऊपर हमने छुट्टियों की लिस्ट शेयर की है। मगर ऐसा नहीं होता कि हर छुट्टी हर राज्य में लागू हो। बल्कि अलग-अलग छुट्टी अलग-अलग राज्य के लिए होती है। ऐसे में आप आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर ये चेक कर सकते हैं कि कौन-सी छुट्टी आपके राज्य के लिए है।
आरबीआई की वेबसाइट के अनुसार छुट्टियों की लिस्ट चेक करने के लिए आप इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।
