बिहार में आई निवेश की बहार, 15 IT कंपनियां करेंगी 200 करोड़ इनवेस्ट; कारोबार से बढ़ेगा रोजगार

बिहार में 15 से अधिक कंपनियों ने आईटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। बिहार को एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया है।

पटना: बिहार में 15 से अधिक कंपनियों ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में 200 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश के लिए ‘निवेश के लिए प्रतिबद्धता’ फॉर्म पर हस्ताक्षर किए हैं। बिहार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदेश की आईटी नीति के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान करने के लिए सोमवार को पटना के बेल्ट्रॉन में बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (बीएसईडीसी) की एक बैठक आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य राज्य के प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विकास और निवेश को बढ़ावा देना है। विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, बैठक में वेंडर और निवेशकों सहित उद्योग के प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया, जिन्हें नीति के उद्देश्यों, अवसरों और बिहार के तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल परिदृश्य में नवाचार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

बिहार में आई निवेश की बहार, 15 IT कंपनियां करेंगी 200 करोड़ इनवेस्ट; कारोबार से बढ़ेगा रोजगार

200 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की मंशा

इस बैठक में आईटी, आईटीईएस और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रणाली डिजाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम) क्षेत्रों की 40 से अधिक प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) और उपाध्यक्ष ने भाग लिया। 15 से अधिक कंपनियों ने 200 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की मंशा जताई। बैठक की अध्यक्षता सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने की।

End of Feed