M&M Share Price Today: कल कंपनी ने घटाई गाड़ियों की कीमतें, आज औंधे मुंह गिर पड़ा महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 10, 2024, 01:05 PM IST

M&M Share Price Today: XUV700 की कीमतों में कटौती के कारण M&M के शेयरों में 6 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। प्रतिस्पर्धियों की छूट और कमजोर बिक्री के मुकाबले, कटौती से कमाई कम हो सकती है लेकिन वॉल्यूम बढ़ सकता है। कीमतों में कटौती का असर कंपनी के स्टॉक पर नजर आ रहा है।

M&M Share Price Today: महिंद्रा समूह की ऑटोमोटिव और कृषि उपकरण बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर बुधवार सुबह के कारोबार में 6.4 फीसदी गिरकर 2736 प्रति शेयर पर आ गए। एक दिन पहले कंपनी ने अपने टॉप एक्सयूवी700 एडिशन, एक्सयूवी700 एएक्स7 की कीमतों में 2 लाख रुपये तक की टेंपरेरी कटौती करने का ऐलान किया था। नई कीमतें 10 जुलाई से शुरू होकर चार महीने की सीमित अवधि के लिए प्रभावी होंगी।

M&M Share Price Today:

लगातार आ रही गिरावट

आज सुबह के कारोबार में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2,930.00 रुपये पर ओपन हुए और दोपहर एक बजे तक यही इसका इंट्राडे हाई लेवल रहा। स्टॉक का लो लेवल 2,697.90 रुपये रहा। मंगलवार को यह स्टॉक 2925.50 रुपये पर क्लोज हुआ था। पिछले पांच दिनों में यह स्टॉक लगातार लाल निशान में नजर आ रहा। महीने में यह 2.50 फीसदी से अधिक टूटा है। हालांकि, पिछले छह महीने में यह स्टॉक 67.50 फीसदी से अधिक चढ़ा है।

End of Feed