LPG सिलेंडर का विकल्प तैयार! केंद्र सरकार ने राज्यों को दिया 40000 किलोलीटर अतिरिक्त केरोसिन तेल

LPG cylinders Crisis: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों को अतिरिक्त 40,000 किलोलीटर केरोसिन उपलब्ध कराने का फैसला किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि राज्य इसे अपने चिह्नित लाभार्थियों तक पहुंचाएंगे। साथ ही, कुछ वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर भी उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि खाना पकाने में कोई परेशानी न हो।

LPG cylinders Crisis: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों को अतिरिक्त 40,000 किलोलीटर केरोसिन (मिट्टी का तेल) उपलब्ध कराने का फैसला किया है। यह कदम खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए है, जहां घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कमी हो रही है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि राज्य सरकारें इस केरोसिन को अपने चिह्नित लाभार्थियों तक पहुंचाएंगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकारें वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर भी उपलब्ध कराएंगी ताकि लोगों को खाना पकाने में कोई दिक्कत न हो।

LPG shortage, kerosene allocation, mittee ka tel, crude oil supply, Sujata Sharma

केंद्र सरकार ने राज्यों को अतिरिक्त केरोसिन आवंटित किया (तस्वीर-istock)

ईंधन की आपूर्ति फिलहाल सामान्य

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक सुजाता शर्मा ने यह स्पष्ट किया कि देश में कच्चे तेल की आपूर्ति की स्थिति फिलहाल संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि देश के लगभग एक लाख पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की कोई समस्या नहीं है। यानी पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है। इस घोषणा का उद्देश्य आम जनता में भरोसा बनाना और अफवाहों को रोकना भी है।

End of Feed