LIC offices open: LIC के ऑफिस 30-31 मार्च को रहेंगे खुले, बैंको में भी होगा कामकाज

LIC offices open: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस महीने की शुरुआत में बैंकों को 30 मार्च तथा 31 मार्च 2024 को सामान्य कामकाजी घंटों तक सरकारी लेनदेन के लिए अपनी नामित शाखाएं खुली रखने का निर्देश दिया था।

LIC offices open: जीवन बीमा निगम (एलआईसी) करदाताओं को चालू वित्त वर्ष 2023-24 की समाप्ति से पहले कर बचाने की प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा देने के लिए 30 मार्च और 31 मार्च को अपने कार्यालय खुले रखेगा। एलआईसी का यह कदम बैंकों की उस घोषणा के बाद आया है जिसमें उनकी शाखाएं शनिवार और रविवार को खुली रहने की जानकारी दी गई थी।

LIC offices open: LIC के ऑफिस 30-31 मार्च को रहेंगे खुले, बैंको में भी होगा कामकाज

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस महीने की शुरुआत में बैंकों को 30 मार्च तथा 31 मार्च 2024 को सामान्य कामकाजी घंटों तक सरकारी लेनदेन के लिए अपनी नामित शाखाएं खुली रखने का निर्देश दिया था। सार्वजनिक क्षेत्र के बीमाकर्ता ने कहा कि बीमा नियामक आईआरडीएआई की सलाह के अनुसार एलआईसी ने पॉलिसीधारकों के लिए इस विशेष उपाय का विस्तार करने का निर्णय लिया है।

End of Feed