LIC जल्द 3-4 प्रोडक्ट करेगी लांच, डबल डिजिट ग्रोथ की तैयारी

LIC : चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में एलआईसी की नई पॉलिसी प्रीमियम आय (व्यक्तिगत) खंड में 2.65 प्रतिशत बढ़कर 25,184 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 24,535 करोड़ रुपये थी।

LIC : बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 में नई पॉलिसी के प्रीमियम में डबल डिजिय ग्रोथहासिल करने के उद्देश्य से आने वाले महीनों में तीन से चार नए उत्पाद पेश करने की योजना बनाई है।

LIC

पिछले वर्ष की तुलना में दोहरे अंक की वृद्धि का अनुमान।

एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम पिछले वर्ष की तुलना में दोहरे अंक की वृद्धि का अनुमान लगा रहे हैं। हालिया रुझान व्यक्तिगत खुदरा कारोबार में तेजी दिखा रहे हैं। इसलिए हम इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।’’ उन्होंने कहा कि एलआईसी दिसंबर के पहले सप्ताह में एक नई सेवा पेश करने जा रही है। उम्मीद है बाजार में इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।

End of Feed