1 पर 1 एक शेयर फ्री दे रही LIC, क्या होगा मौजूदा शेयरहोल्डर्स पर असर, कैसे मिलेगा फायदा?

देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी LIC ने एक पर एक शेयर फ्री देने का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है कि बोर्ड मीटिंग में 1:1 बोनस इश्यू पर विचार किया जाएगा।

LIC Bonus Issue: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने अपने निवेशकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है, जिससे हर शेयरहोल्डर को एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। यह कदम कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट और निवेशकों को रिवॉर्ड देने की रणनीति को दर्शाता है। इसका सीधा असर LIC Share पर भी देखने को मिल सकता है। बोनस इश्यू का फायद उन शेयर होल्डर्स को मिलेगा, जिनके पास रिकॉर्ड डेट से पहले ये शेयर होंगे।

LIC Bonus Share

LIC ने किया बोनस शेयर का ऐलान

लिस्टिंग के बाद पहला बोनस

LIC ने लिस्टिंग के बाद पहली बार 1:1 बोनस इश्यू का ऐलान किया है, जिससे हर निवेशक को एक शेयर के बदले एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। यह फैसला बोर्ड मीटिंग में लिया गया और रिकॉर्ड डेट जल्द घोषित की जाएगी। यह कदम कंपनी की ओर से निवेशकों को रिवॉर्ड करने का बड़ा संकेत माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब स्टॉक हाल के महीनों में दबाव में रहा है।

End of Feed