नहीं रहीं लैक्मे की सह-संस्थापक और नोएल टाटा की मां सिमोन टाटा, 95 साल की उम्र में निधन

Simone Tata Death: लैक्मे (Lakmé) कॉस्मेटिक्स की सह-संस्थापक और टाटा परिवार की प्रसिद्ध सदस्य सिमोन टाटा का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका इलाज पहले दुबई के किंग्स हॉस्पिटल में चल रहा था। सिमोन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। वह भारतीय कॉस्मेटिक्स और रिटेल उद्योग में अपनी योगदान के लिए याद की जाएंगी।

Simone Tata Death: लैक्मे (Lakmé) कॉस्मेटिक्स की सह-संस्थापक और टाटा परिवार की प्रसिद्ध सदस्य, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा की मां और स्वर्गीय रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इससे पहले उनका इलाज दुबई के किंग्स हॉस्पिटल में चल रहा था।

Simone Tata Death

सिमोन टाटा का निधन

टाटा ग्रुप का शोक संदेश

टाटा ग्रुप ने एक बयान जारी कर कहा कि सिमोन टाटा का अंतिम संस्कार कोलाबा के कैथेड्रल ऑफ द होली नेम चर्च में किया जाएगा। बयान में कहा गया कि वह हमेशा लैक्मे (Lakmé) को भारत के प्रमुख कॉस्मेटिक ब्रांड बनाने में योगदान और वेस्टसाइड रिटेल चेन की नींव रखने के लिए याद की जाएंगी। उनकी सकारात्मकता और दृढ़ संकल्प ने उन्हें कई चुनौतियों से पार पाने में मदद की। उनका आत्मा शांति पाए।

End of Feed