L&T आंध्र प्रदेश में इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का करेगी निर्माण, जानें कितने करोड़ का मिला ऑर्डर

Bhogapuram International Airport : कंपनी ने ऑर्डर मूल्य का खुलासा नहीं किया। हालांकि, इसके वर्गीकरण के अनुसार, बड़े ऑर्डर का मूल्य 2,500 से 5,000 करोड़ रुपये के बीच है।

Bhogapuram International Airport : लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की शाखा एलएंडटी कंस्ट्रक्शन को आंध्र प्रदेश में नए भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना के निर्माण के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने ऑर्डर मूल्य का खुलासा नहीं किया। हालांकि, इसके वर्गीकरण के अनुसार, बड़े ऑर्डर का मूल्य 2,500 से 5,000 करोड़ रुपये के बीच है।

Airport

बड़े ऑर्डर का मूल्य 2,500 से 5,000 करोड़ रुपये के बीच है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एलएंडटी ने एक बयान में कहा कि परियोजना को शुरू में 60 लाख यात्री प्रति वर्ष क्षमता को संभालने के लिए विकसित किया जाएगा, जिसे बाद में 1.2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष तक बढ़ाया जाएगा।

End of Feed