Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 24 अक्टूबर 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 24 अक्टूबर 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक जाने वालों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। इसलिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट देखना ना भूलें।

Saturday Bank Holiday Today : अगर आज यानी 24 अक्टूबर 2026 को आप बैंक शाखा जाकर अपना कोई जरूरी काम निपटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज महीने का चौथा शनिवार होने के कारण भारतीय स्टेट बैंक (SBI), HDFC बैंक, ICICI बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) समेत देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की शाखाओं में काम-काज पूरी तरह बंद रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, देश के सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अनिवार्य रूप से बंद रहते हैं। इसके अलावा हर रविवार को भी बैंकों का साप्ताहिक अवकाश होता है। हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के चालू रहेंगी।

bank holiday today, Saturday bank holiday,bank holiday, bank se judi khabren, bank holiday in India, rbi holiday list, bank se judi jankari, kya aaj bank band hai ya khula hai, (1)

आज बैंक बंद हैं या नहीं

क्यों बंद रहेंगे आज देश भर के बैंक?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दिशानिर्देशों के तहत भारत में बैंकों का पांच-दिवसीय या वैकल्पिक कार्य सप्ताह का नियम लागू है। इसके तहत महीने के पहले, तीसरे और 5वें शनिवार को बैंक की सभी शाखाएं सामान्य रूप से खुलती हैं। लेकिन दूसरे और चौथे शनिवार को देश भर में बैंक अवकाश रहता है। इसी नियम के तहत 24 अक्टूबर 2026 को चौथा शनिवार होने के कारण देश के सभी राज्यों और शहरों में बैंक बंद हैं। SBI, PNB, कैनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, HDFC और एक्सिस बैंक जैसे सभी प्रमुख बैंक इसमें शामिल हैं।

End of Feed