Bank Holiday Today : आज मंगलवार 7 अक्टूबर 2025 है। आज के दिन महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा है। इस वजह से कई राज्यों में अवकाश है। जिसकी चलते हैं चार राज्यों में बैंक भी बंद हैं। बैंक जाने से पहले यह जरूर जान लेना चाहिए कि आपके राज्य भी तो बैंक बंद नहीं हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक जाएं। मंगलवार को देश के 4 राज्यों में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और अपना नियमित कामकाज जारी रखेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। जिसमें बताया जाता है कि किस तारीख को किस शहर या राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट को जरूर देख लें और उसी के हिसाब से बैंक जाने की प्लानिंग करें। आइए जानते हैं कि आरबीआई ने 7 अक्टूबर को किन राज्यों में बैंक बंद रखने का फैसला क्यों किया है और इसके पीछे क्या वजह है।
आज बैंक बंद हैं या खुले, देखें RBI होलिडे लिस्ट (तस्वीर-istock)
कहां और क्यों है बैंकों में छुट्टी, कहां नहीं
आज मंगलवार 7 अक्टूबर को कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। ऐसा महार्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा की वजह से होगा। बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। ये दोनों त्योहार आश्विन मास की पूर्णिमा को मनाए जाते हैं। महार्षि वाल्मीकि जयंती पर महर्षि वाल्मीकि की स्मृति में कार्यक्रम होते हैं, जिन्होंने रामायण की रचना की थी। वहीं कुमार पूर्णिमा खासकर पूर्वी भारत के ओडिशा और बिहार में मनाई जाती है। इस दिन लोग चंद्रमा की पूजा करते हैं और भगवान कार्तिकेय की आराधना करते हैं।
क्या आज दिल्ली और यूपी में बैंक बंद रहेंगे?
दिल्ली और यूपी सरकार ने 7 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी घोषित की है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता होगा कि क्या बैंक भी बंद रहेंगे। लेकिन आपको जानकारी दे दें कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भी दिल्ली और यूपी में बैंक खुलेंगे। इसलिए आज दिल्ली-यूपी में बैंक सामान्य समय की तरह खुलेंगे और उनका कामकाज बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा।
बैंक होलिडे अक्टूबर 2025
- 7 अक्टूबर (मंगलवार) - महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा के अवसर पर कर्नाटक (बेंगलुरु), ओडिशा (भुवनेश्वर), चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश (शिमला) में बैंक बंद रहेंगे।
- 10 अक्टूबर (शुक्रवार) - करवा चौथ के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
- 11 अक्टूबर (शनिवार) - दूसरे शनिवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 12 अक्टूबर (रविवार) - रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 18 अक्टूबर (शनिवार) - कटि बिहू के अवसर पर गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
- 19 अक्टूबर (रविवार) - रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 20 अक्टूबर (सोमवार) - दिवाली (दीपावली) / नरक चतुर्दशी / काली पूजा के लिए अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
- 21 अक्टूबर (मंगलवार) - दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / दीपावली / गोवर्धन पूजा के लिए बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
- 22 अक्टूबर (बुधवार) - दिवाली (बलि प्रतिपदा) / विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस / गोवर्धन पूजा / बलिपद्यामी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
- 23 अक्टूबर (गुरुवार) - भाई बिज / भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / भ्रातृद्वितीया / निंगोल चक्कौबा के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
- 25 अक्टूबर (शनिवार) - चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 अक्टूबर (रविवार) - रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 अक्टूबर (सोमवार) - छठ पूजा (शाम की पूजा) के कारण कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 अक्टूबर (मंगलवार) - छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
- 31 अक्टूबर (शुक्रवार) - सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक हॉलिडे: बैंक कब बंद रहते हैं?
सप्ताहांत के अलावा, बैंक राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर भी बंद रहते हैं। ये छुट्टियां हर राज्य में भिन्न हो सकती हैं, क्योंकि राज्यों के छुट्टियों का कैलेंडर अलग-अलग होता है। इसलिए यदि आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की लिस्ट पहले से देख लेना महत्वपूर्ण है, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
छुट्टियों के दौरान करें ऑनलाइन बैंकिंग
छुट्टियों के दौरान भी आप ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उठा सकते हैं, जब तक कि कोई तकनीकी समस्या या अन्य कारणों से सूचना न दी जाए। नकदी की आवश्यकता होने पर एटीएम सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा, ऐप और UPI जैसे डिजिटल भुगतान सिस्टम भी सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।
