इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 10 साल में दिया 750% का बंपर रिटर्न, डिविडेंड-स्प्लिट में भी चैंपियन

शेयर बाजार हमेशा लंबी अवधि में निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है। अगर आप किसी अच्छी कंपनी के स्टॉक में लंबे समय तक निवेशित रहते हैं तो आपको मल्टीबैगर रिटर्न मिल सकता है।

शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर जारी है। हालांकि, इस खराब मार्केट में भी कुछ स्टॉक ऐसे हैं जो निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे रहे हैं। हम आज आपको वैसे ही एक स्टॉक के बारे में बता रहे हैं। कंपनी का नाम KPR Mill Ltd है। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने YTD में 12% और 5 वर्षों में 140% का रिटर्न दिया है। पिछले एक दशक में, यह शेयर लगभग ₹85.50 से बढ़कर ₹1,022 प्रति शेयर हो गया है, जो कि लगभग 750% का बंपर रिटर्न है। वहीं, पिछले 12 साल में शेयर का भाव 11.41 रुपये (साल 2014) से बढ़कर 1,012 रुपये पर पहुंच गया है। इस तरह निवेशकों को 6,070% का रिटर्न मिला है।

Multibagger stock

मल्टीबैगर स्टॉक

अब यह मल्टीबैगर स्टॉक सितंबर 2026 तिमाही के नतीजों को लेकर चर्चा में है। कंपनी के बोर्ड ने Q2 नतीजे 2026 की घोषणा के लिए 28 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की है। निवेशक Q2 नतीजों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस मल्टीबैगर स्टॉक का अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का एक मजबूत इतिहास रहा है। इसके अलावा, इस शेयर का समय-समय पर बायबैक और स्टॉक स्प्लिट करने का भी इतिहास रहा है।

End of Feed