कोटक महिंद्रा बैंक का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 3,191 करोड़ रुपये

Kotak Mahindra Bank: बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय 13,507 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 9,925 करोड़ रुपये थी।

Kotak Mahindra Bank: निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 3,191 करोड़ रुपये हो गया। प्रमुख कारोबार से आय बेहतर होने एवं फंसा कर्ज कम होने से बैंक का प्रदर्शन सुधरा है। बैंक ने शनिवार को शेयर बाजारों को दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना देते हुए कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ 2,581 करोड़ रुपये रहा था।

Kotak Mahindra Bank

बीती तिमाही में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन भी बढ़कर 5.22 प्रतिशत हो गया

बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय 13,507 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 9,925 करोड़ रुपये थी। आलोच्य अवधि में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 23 प्रतिशत बढ़कर 6,297 करोड़ रुपये हो गयी। जुलाई-सितंबर, 2022 की अवधि में यह 5,099 करोड़ रुपये रही थी।

End of Feed