PPF का 15+5+5 फॉर्मूला जानें और बन जाएं 1 करोड़ के मालिक, समझें पूरा कैलकुलेशन

अगर आप शेयर बाजार में निवेश कर टेंशन नहीं लेना चाहते हैं तो आप गारंटीड रिटर्न वाली पीपीएफ स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको एक तय रिटर्न मिलता है।

पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) आम निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर सेविंग स्कीम है। सरकार द्वारा गारंटीड प्राप्त यह स्कीम निवेशकों को लॉन्ग टर्म में एक बड़ा फंड जमा करने में मदद करती है। इसलिए निवेशक, पीपीएफ का इस्तेमाल रिटायरमेंट से लेकर बच्चों की पढ़ाई के लिए करते हैं। आज हम आपको पीपीएफ का 15+5+5 फॉर्मूला बता रहे हैं। इस फॉर्मूले का उपयोग कर आप आसानी से करोड़पति बन सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे यह फॉर्मूला काम करता है।

PPF है स्मार्ट निवेश

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

क्या है PPF का 15 + 5 + 5 फॉर्मूला?

अगर आप पीपीएफ में निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है। यानी 15 साल का लॉक इन पीरियड होता है। इस फॉर्मूले के तहत आपको 15 साल बाद अकाउंट बंद करने की जगह 5-5 साल के लिए दो बार (यानी कुल 10 साल और) आगे बढ़ाना होता है।

End of Feed