PF अकाउंट से पैसा निकालना है? जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन निकासी का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

क्या आपको पैसे की जरूरत है। आप अपने पीएफ अकाउंट से पैसा आसानी से निकाल सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

PF withdrawal Rule: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने अंशधारकों को सहूलियत देने के लिए पिछले कुछ समय में काफी बदलाव किए हैं। इसके बाद पीएफ से पैसा निकालना और क्लेम करना काफी आसान हो गया है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका पीएफ कटता है तो आप जरूरत के समय पैसा निकाल सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे ऑनलाइन और ऑफलाइन पैसा आसानी से निकाल सकते हैं।

PF withdrawal Rule

PF अकाउंट से पैसा निकालना है?

PF से ऑनलाइन पैसा ऐसे निकालें

अपना EPF ऑनलाइन निकालने के लिए, आपके पास एक एक्टिव UAN होना चाहिए, जिसका आधार और बैंक अकाउंट KYC वेरिफिकेशन पूरा हो चुका हो। इसमें आमतौर पर 7–20 दिन लगते हैं, और नौकरी छोड़ने या रिटायरमेंट के दो महीने बाद आप पूरी रकम निकाल सकते हैं।

End of Feed