भारत में बढ़ रहा खादी का क्रेज, पहली बार कारोबार हुआ 1.5 लाख करोड़ के पास

Khadi Gram Udyog Highest Ever Turnover: खादी एवं ग्रामोद्योग का कारोबार पहली बार 1.50 लाख करोड़ रुपये के पार वित्त वर्ष 2023-24 में पहुंचा है। वित्त वर्ष 2013-14 के बाद के 10 वर्षों में खादी एवं ग्रामोद्योग गतिविधियों में नए रोजगार का सृजन भी 81 प्रतिशत बढ़ गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में तेजी से बढ़ रहा खादी का क्रेज
  • पहली बार कारोबार 1.5 लाख करोड़ पार
  • वित्त वर्ष 2023-24 में आयोग का कारनामा

Khadi Gram Udhyog Highest Ever Turnover: खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) का सालाना कारोबार वित्त वर्ष 2023-24 में पहली बार 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। इस दौरान 10 लाख से अधिक रोजगार भी सृजित हुए हैं। केवीआईसी के चेयरमैन मनोज कुमार ने मंगलवार को कहा कि पिछले वित्त वर्ष के बारे में जारी अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 10 वर्षों में उत्पादन 315 प्रतिशत जबकि खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री में 400 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुमार ने कहा कि वित्त वर्ष 2013-14 के बाद के 10 वर्षों में खादी एवं ग्रामोद्योग गतिविधियों में नए रोजगार का सृजन भी 81 प्रतिशत बढ़ गया।

Khadi Gram Udyog Highest Ever Turnover

खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री में 400 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई

पहली बार 10 लाख से अधिक नए रोजगार

कुमार ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2023-24 में पहली बार 10 लाख से अधिक नए रोजगार पैदा हुए और हमारा कारोबार भी 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। वित्त वर्ष 2022-23 में केवीआईसी की बिक्री 1.34 लाख करोड़ रुपये रही थी।’’ वित्त वर्ष 2013-14 में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की बिक्री 31,154.2 करोड़ रुपये थी जो वर्ष 2023-24 में 1,55,673.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

End of Feed