देश में घटी नौकरियां! मई में व्हाइट-कॉलर भर्तियों में 4 प्रतिशत की गिरावट

Job News: मई में भारत में व्हाइट-कॉलर नौकरियों की भर्ती सालाना 4% और मासिक 6% घटी, लेकिन विविधता आधारित नियुक्तियों में 21% की बढ़ोतरी हुई, जिसमें महिलाओं और दिव्यांगों की भागीदारी बढ़ी।

Job News : भारत में दफ्तरों में बैठकर काम करने वाले यानी व्हाइट-कॉलर पदों पर भर्ती गतिविधियों (white collar hiring) में कमी देखी गई है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, मई महीने में इन पदों पर होने वाली भर्तियों में पिछले साल की तुलना में 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, अप्रैल की तुलना में भी भर्ती गतिविधियों में 6 प्रतिशत की कमी आई है। यह संकेत देता है कि कंपनियां मौजूदा आर्थिक और बाजार स्थितियों को देखते हुए नई नियुक्तियों में पहले से अधिक सावधानी बरत रही हैं। नियोक्ता फिलहाल तेजी से भर्ती करने के बजाय सोच-समझकर और जरूरत के अनुसार ही कर्मचारियों को जोड़ रहे हैं।

Job News, white collar hiring, recruitment decline, India job market, Foundit Insights Tracker, FIT report, employment trends

नौकरी भर्तियों में गिरावट, लेकिन विविधता आधारित नियुक्तियों में तेज बढ़ोतरी (तस्वीर-istock)

कई क्षेत्रों में धीमी भर्ती, कुछ में तेज गिरावट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ प्रमुख उद्योगों में नौकरी की मांग कम हुई है, जिसका असर कुल भर्ती पर पड़ा है। आयात-निर्यात क्षेत्र में सबसे ज्यादा 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद लॉजिस्टिक्स और परिवहन क्षेत्र में 18 प्रतिशत की कमी देखी गई। खुदरा क्षेत्र में 8 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (BFSI) सेक्टर में भी 8 प्रतिशत कम भर्तियां हुईं। इन सभी क्षेत्रों में धीमी गतिविधियों ने कुल नौकरी बाजार पर दबाव बनाया है।

End of Feed