IT Stocks में तूफानी तेजी! Infosys से लेकर TCS बने रॉकेट, आखिर क्या है तेजी की वजह?

पिछले 5 दिन में IT Stocks में जोरदार तेजी देखने को मिली है। खासतौर पर पिछले 6 महीने से अंडरपरफॉर्मर रहे इन्फोसिस और TCS जैसे स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी आई है। आखिर किन वजहों से इन स्टॉक्स में तेजी है?

IT Stocks Rally : पिछले पांच कारोबारी सत्र में जहां Sensex और Nifty में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं, इस दौरान IT Stocks में बड़ी तेजी देखने को मिली है। खासतौर पर पिछले करीब 1 साल और 6 महीने के टाइमफ्रेम पर अंडर परफॉर्मर रहे Infosys और TCS जैसे स्टॉक्स में भी जोरदार रैली देखने को मिली है।

Infosys it stock rally

आईटी स्टॉक्स में रैली

5 दिन के टाइमफ्रेम पर सिर्फ चुनिंदा IT Stocks में तेजी नहीं आई है। बल्कि, पूरा IT सेक्टर रैली करता दिखा है। Nifty It में इस दौरान 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। मंगलवार 2 जून को भी निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 4 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ 1,262.30 अंक उछलकर 31,116.55 पर पहुंच गया।

End of Feed